बांद्रा में टूटा लॉकडाउन, 3 हजार लोग रेलवे स्टेशन के बाहर इकट्ठा हुए, कहा, हमें घर जाना है, मत रोको

बांद्रा में टूटा लॉकडाउन, 3 हजार लोग रेलवे स्टेशन के बाहर इकट्ठा हुए, कहा, हमें घर जाना है, मत रोको


मुंबई. लॉकडाउन के दौरान दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर प्रवासी मजदूरों के इकट्ठा होने की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, अब वैसी ही तस्वीर बांद्रा से भी सामने आ रही है। यहां अपने प्रदेश लौटने के लिए बड़ी सख्या (करीब 3 हजार) में मजदूर बांद्रा में इकट्ठा हुए। हालांकि बाद में पुलिस और स्थानीय नेताओं के कहने पर वो वहां से हटे और जगह खाली की।

महाराष्ट्र में कोरोना से 2455 लोग संक्रमित
महाराष्ट्र में कोरोना के 2455 संक्रमित केस आ चुके हैं। वायरस से 160 लोगों की मौत हो चुकी है। मुंबई में सबसे ज्यादा 1540 लोग संक्रमित हैं। इसके बाद नासिक में 33 और नागपुर में 39 लोग कोरोना संक्रमित हैं।
दिहाड़ी करने वाले मजदूर हैं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टेशन पर इकट्ठा हुए लोग दिहाड़ी करने वाले मजदूर हैं। लॉकडाउन के बाद उनकी कमाई का जरिया बंद हो गया। 14 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म होने वाला था, लेकिन पीएम मोदी के ऐलान के बाद लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

20 अप्रैल से ये लोग अपना काम-धंधा शुरू कर सकते हैं?

Coronavirus Live Update - Lockdown News Natest News